रांची, सितम्बर 20 -- रांची, संवाददाता। खेलगांव में आयोजित ईस्ट टेक सिंपोजियम ने रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की शुक्रवार को झलक पेश की। सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) की मदद से शुरू हुई तीन दिनी प्रदर्शनी में 200 स्टॉल लगाए गए हैं। 175 स्टॉल्स एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े हैं। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि भारत की एमएसएमई रक्षा क्षेत्र को नई ऊर्जा और तकनीकी मजबूती दे रही हैं। आयोजन में भारतीय सेना द्वारा होने वाले हथियारों के साथ देश में निर्मित उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। इसमें दिखा कि स्वदेशी तकनीक सेना की शक्ति बन चुकी है और भारत आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रहा है। इस बात पर सेना के अफसरों सहित राज्यपाल, मुख्यमंत्री, रक्षा राज्य मंत्री ने खुशी जताई। प्रदर्शनी में कुछ खास उपकरणों पर आपके अपने अखबार हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.