मिर्जापुर, सितम्बर 21 -- मिर्जापुर, संवाददाता। ट्रेन में यात्रा के दौरान दोस्ती कर घर पहुंचे युवक ने खुद को झारखंड सशस्त्र पुलिस का जवान बताकर घर में डेरा जमा लिया। मौका पाकर बक्से में रखे आभूषण चुराकर भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार गुरखुली बस स्टैंड के पास से आरोपी फर्जी जवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की पायल समेत नगदी, मोबाइल और ट्रॉली बैग बरामद हुआ। बैग से झारखंड सशस्त्र वाहिनी की वर्दी और आईडी कार्ड मिले। मामला पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव का है。

घटना का विवरण सीओ सदर जटाशंकर मिश्र ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव निवासी सत्यप्रकाश गौतम सात सितंबर को ट्रेन में यात्रा कर रहा था। उसी दौरान वाराणसी में उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने खुद को झारखंड आर्म्ड पुलिस का जवान बताया। ...