सहारनपुर, अगस्त 26 -- सहारनपुर। डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बुधवार को बुलंदशहर जनपद के अभ्यर्थियों की तहसीलवार भर्ती प्रक्रिया का तीसरा दिन रहा। स्याना और डिबाई तहसील के 1120 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया गया था। इनमें 1050 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे, जबकि 70 अनुपस्थित रहे। रनिंग परीक्षा में 880 युवाओं ने सफलता हासिल की। बुधवार को स्याना और डिबाई तहसील के युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए मैदान में दमखम दिखाया। सेना की वर्दी पहनने और देशसेवा का मौका हासिल करने की उम्मीद के साथ अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। रनिंग परीक्षा में युवाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। परीक्षा पूरी होने के बाद 880 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। भर्ती प्रक्रिया के तहत 1120 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलाया ...