पूर्णिया, जनवरी 24 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। देश सेवा का जज्बा और सेना की वर्दी पहनने का सपना लिए भवानीपुर की बेटियां आज जी-तोड़ मेहनत में जुटी हुई हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में सुबह और शाम इन युवतियों की कड़ी मेहनत साफ़ देखी जा सकती है। तेज दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी कठिन शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी में वे पूरे जोश और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रही हैं। भवानीपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से आने वाली दर्जन भर से अधिक लड़कियां प्रतिदिन सेना में भर्ती होने के लक्ष्य को लेकर पसीना बहा रही हैं। तैयारी कर रहीं पुष्पा कुमारी, रुचि कुमारी, नेहा कुमारी, काजल कुमारी, कुमकुम कुमारी, मीणा कुमारी, मौसम कुमारी सहित अन्य युवतियों ने बताया कि उनका सपना सेना में बहाल होकर देश की सेवा करना है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.