सेना की लिखित परीक्षा में स्कोरका क्लासेज के पांच छात्र हुए सफल
इटावा औरैया, जुलाई 13 -- जसवंतनगर। चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित स्कोरका क्लासेज के विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की लिखित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में अभिषेक गुर्जर, अनुज कुमार, श्रीकांत, निर्देश और अंशुल यादव शामिल हैं। प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर प्रतियोगी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें देश सेवा के योग्य बनाना संस्थान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। अकादमिक प्रभारी मानव यादव ने बताया कि स्कोरका क्लासेज में भारतीय सेना, एसएससी, पुलिस, रेलवे, नीट और जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.