नई दिल्ली, मई 7 -- कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर सेना की बहादुरी को सलाम करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने दावा किया है कि सरकार पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भी अलग-थलग करने में नाकाम रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में ये बात कही। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत का एक साल पूरा होने पर अपने सशस्त्र बलों की उपलब्धियों को सलाम करती है। पर इसके साथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जयराम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को अप्रत्याशित रूप से रोकने वाले युद्धविराम की घोषणा 10 मई 2025 को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सौ से ज्यादा बार यह दावा दोहराया है पर प्रधानमंत्री ने कभी इसका खंडन नहीं किया। प्रमुख रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.