हल्द्वानी, जून 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। पार्टी ने राज्य सरकार से विभिन्न जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं भारतीय सेना की निगरानी में कराई जाएं ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा वर्ष 2026 की होमगार्ड भर्ती में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नियमानुसार आरक्षण के आधार पर पद निर्धारित करने तथा भर्ती प्रक्रिया को पुनः विज्ञापित करन...