मेरठ, दिसम्बर 9 -- दौराला। नगली आजड़ गांव निवासी मृतक फौजी के पिता से सेना की नई योजना का झांसा देकर एक युवक ने 70 हजार रुपये, बाइक और फोन ठग लिया। युवक ठगी उनको बैंक में बैठाकर कुछ देर में आने की बात कहते हुए फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बाद फौजी के पिता को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। नगली साधारण गांव निवासी यशपालसिंह के दो पुत्र गजेंद्र और जितेंद्र थे। जितेन्द्र सीआरपीएफ में श्रीनगर में तैनात थे और बड़ा भाई गजेन्द्र खेती करता है। गजेन्द्र ने बताया कि तीन माह पहले छोटे भाई जितेंद्र कुमार का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान ह्दयगति रुकने से निधन हो गया था। इसके बाद पिता यशपाल सिंह और भाई की पत्नी सोनिया के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.