सेना की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे दो जवानों का भव्य स्वागत
कौशाम्बी, जून 30 -- भारतीय सेना की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर घर लौटे जिले के दो युवाओं का मंगलवार को टेढ़ीमोड़ चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। पल्टीपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार और शहजादपुर निवासी रितेश कुमार मौर्य के घर लौटने पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। पल्टीपुर निवासी धमेंद्र कुमार व शहजादपुर के रितेश कुमार मौर्य सेना में भर्ती हुए थे। मंगलवार को सेना की ट्रेनिंग पूर्ण कर दोनों घर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए परिजनों, रिश्तेदारों व मित्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान टेढ़ीमोड़ चौराहा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। लोगों ने दोनों जवानों का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल सैन्य जीवन की कामना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.