कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर अनुसंधान व नवाचार कर सिर्फ अत्याधुनिक तकनीक विकसित नहीं कर रहा बल्कि सेना की जरूरतों के अनुसार उसमें आवश्यक बदलाव भी कर रहा है। जिससे देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। संस्थान के वैज्ञानिक व स्टार्टअप मुख्य रूप से साइबर सुरक्षा, ड्रोन और मानव रहित विमान, सैनिक सुरक्षा तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रानिक युद्ध के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक विकसित कर रहे हैं। इसको लेकर सेना के अधिकारी भी लगातार निरीक्षण व परीक्षण कर अपनी जरूरतों को साझा कर रहे हैं।आईआईटी कानपुर रक्षा क्षेत्र के लिए स्वदेशी तकनीक से ड्रोन, रोबोट, साइबर सुरक्षा, एआई आधारित उपकरण बना रहा है। इसमें आर्मी की विभिन्न विंग भी मदद करेंगी। इसको लेकर संस्थान की प्रयोगशालाएं भी सेना की जरूरतों के मुताबिक व...