शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। मऊ खालसा क्षेत्र में डिफेंस की जमीन के पास अवैध खनन की शिकायत पर गठित संयुक्त समिति की जांच में खनन के आरोप निराधार पाए गए। जांच में स्पष्ट हुआ कि भूमि क्षति का कारण खन्नौत नदी का प्राकृतिक कटान है, न कि अवैध खनन। विराज गुरुंग ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि खन्नौत नदी के किनारे अवैध रेत खनन से डिफेंस की भूमि की बाउंड्री को नुकसान पहुंच रहा है। इस पर एनजीटी ने 9 फरवरी को आदेश देते हुए संयुक्त समिति से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। इसके बाद जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 18 फरवरी को एडीएम एफआर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। समिति में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नामित वैज्ञानिक संदीप राय, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.