बागपत, जून 29 -- बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव में सेना के लांस नायक की बारात जाने से 24 घंटे पहले उसकी पहली पत्नी पहुंच गई। उसने शादी की फोटो-वीडियो और इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहीं पुलिस ने हाईकोर्ट का आदेश देखने के शादी रुकवा दी। यह भी पढ़ें- सेना का लांस नायक रचा रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने रुकवाईपहली पत्नी का हंगामा बिनौली थानाक्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव के रहने वाले अक्षय पुत्र राजेश आर्मी में लांस नायक के पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि अक्षय की शादी 4 जून 2019 को रुड़की की रहनेवाली स्वीट...