लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता भारतीय सेना की सूर्य कमांड और मध्य वायु कमांड के बीच वार्षिक संयुक्त अभ्यास 'अभ्यास समन्वय' दो दिन चला। छावनी स्थित मध्य कमांड मुख्यालय में इस दौरान दोनों सेनाओं के बड़े सैन्य अफसरों ने नई चुनौतियों पर विचार विमर्श किया। साथ ही सूचनाएं साझा कीं। इस दौरान हवाई खतरों और प्रबंधन पर गंभीरता से चर्चा हुई। इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य दोनों सेनाओं के संसाधनों का बेहतर उपयोग कर संयुक्त सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करना और आपसी तालमेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाना था। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता मध्य कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और मध्य वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन ने की। इस दौरान दोनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने भविष्य की चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.