प्रयागराज, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रयागराज के सेना अस्पताल में रविवार को 170 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। न्यू कैंट स्थित अस्पताल के कोबरा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का उद्देश्य महिलाओं और उनके परिवारों के बीच निवारक स्वास्थ्य देखभार को बढ़ावा देना था। शिविर में आकर्षक स्वास्थ्य जागरूकता नाटक एवं व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं मोटापे जैसी बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों के प्रभाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व को रेखांकित किया गया। शिविर में 25 सामान्य स्वास्थ्य, 15 नेत्र परीक्षण, 15 ईएनटी परामर्श, 69 अस्थि घनत्व जांच, पांच स्त्री रोग परामर्श, 18 त्वचा रोग, आठ दंत परीक्षण, एक टीकाकरण, चार आहार विशेषज्ञ परामर्श और 10 परामर्श जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.