पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। नौकरी लगवाने के नाम पर नर्सिंग की छात्रा से तीन लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब रकम लौटने को कहा गया तो अपशब्द कहते हुए धमकाया गया। सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना सुनगढ़ी के चिड़ियादाह में राकेश कुमार शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी नर्सिंग करने के बाद नौकरी की तलाश में थीं। तभी उसकी मुलाकात बरेली केंट में एमईएस निवासी निवासी महेंद्र, यशपाल व जावित्री से हुई। आरोप है कि तीनों ने नौकरी बरेली के मलेट्री अस्पताल में लगवाने का भरोसा दिया और करीब 4.50 लाख रुपये का खर्चा बताया। काम न होने पर रकम वापस करने की भी बात कही। तब भरोसा करके पीड़ित ने यूपीआई के माध्यम से यशपाल के खाते में वर्ष 2023-24 में 3.50 लाख रुपये डाल दिए। आरोप है कि इसके बाद टरकाया जाने लगा। बाद में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.