बागेश्वर, अगस्त 16 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सेनानी परिवारों से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। पदाधिकारियों ने सेनानी परिवारों को पूर्व में आवंटित भूमि का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से भूमि आवंटित किए जाने के बावजूद परिवारों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। संगठन ने मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की। वक्ताओं ने 15 अगस्त के कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष कैप्टन धर्मेंद्र पांडेय ने सेनानी परिवारों की तीसरी पीढ़ी को भी सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ देने, सम्मान पेंशन बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने और दूसरी पीढ़...