मऊ, अगस्त 25 -- मऊ, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित पुस्तकालय भवन के अधिवक्ता कक्ष में मंगलवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मनास सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने उनके देश के प्रति योगदान, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उनके पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्रनाथ सिंह जी रहे, जो इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपने पिता के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को स्मरण किया। पद्मनास सिंह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कई बार जेल गए तथा वर्ष 1935 से 1942 के बीच विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अधिवक्ता की पुण्यतिथि ...