बलिया, फरवरी 1 -- बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. तारकेश्वर पांडेय का रविवार को स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहर के एससी कॉलेज के पास स्थापित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यापर्ण कर नमन किया। साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर डॉ. शिवकुमार मिश्र, जेपी पांडेय, वंशरोपन पांडेय, सुरेंद्र नाथ ओझा, प्रेम प्रकाश पांडेय, अजीत पांडेय, सुनील पांडेय, सौरभ पांडेय, नर्वदेश्वर चौबे, संतोष पांडेय, टुनटुन सिंह, निर्भय यादव, रवि वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...