कुशीनगर, मई 18 -- कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के जौरा बाजार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन ने पुलिस को तहरीर सौंप छिनैती की घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।जौरा बाजार स्थित पं. मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर सौंप बताया है कि 12 मई को पोखरभिंडा के उपाध्याय टोला में बद्री नारायण उपाध्याय के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से लौट रहा था कि रास्ते में अराजक तत्वों ने चाकू दिखाकर उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के दौरान आलोक उपाध्याय के गले की चैन, अंगूठी और पैकेट से 12,200 रुपये नगद छीन लिए। इस संबंध में चौरा खास थाने के प्रभारी दिनेश कुमार साहनी ने बताया कि छिनैती की घटना नहीं हुई है। इन लोगों का पूर्व में आपसी विवाद रहा है। ...