बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया। अमर शहीद मंगल पाण्डेय के पैतृक गांव नगवा में शहीद मंगल पांडे स्मारक समिति की ओर से कार्यक्रम हुआ। आदमकद प्रतिमा पर क्रेन के सहारे माल्यार्पण के साथ ही पुष्पांजलि कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद '1857 की क्रांति और वर्तमान परिवेश में इतिहासकारों की भूमिका' विषय पर गोष्ठी हुई। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने कहा कि अमर शहीदों की स्मृतियों को सहेजने और संवारने की जरूरत है। समिति के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि सेनानियों की गाथा को एक पुस्तक रूप में प्रकाशित कराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने वीर सपूतों के बारे में जान सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने सेनानियों और उनके परिजनों का हमेशा सम्मान किया है। इस दौरान संतोष चौबे चुन्नू, अनिल राय, चंद्रप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.