सेनाओं को सशक्त बनाना पहली प्राथमिकता: सीडीएस
नई दिल्ली, मई 31 -- जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को नए सीडीएस की जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण करने के बाद जनरल सुब्रमणि ने कहा, सेना में बदलाव और संगठन में सुधार के जरिए तीनों सेनाओं को सशक्त बनाना पहली प्राथमिकता है। स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर रहेगा। सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने कहा कि हमारी सेनाएं राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए निरंतर अपनी ताकत का प्रदर्शन करती रही हैं। भारतीय सेनाएं देश की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं देश के नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि सेनाएं समर्पण, साहस और पूरे सम्मान के साथ देश की सेवा करेंगी। यह भी पढ़ें- नहीं आएगी कोई आंच, चीन-पाकिस्तान की किसी भी चुनौती के लिए तैयार; थिएटर कमांड पर भी बोले नेवी चीफथिएटर कमांड बड़ी जिम्मेदारी तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.