पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पीलीभीत। हिटी ईरान और अमेरिका के बीच अब तक पूर्ण रूप से बात नहीं बन पाने के कारण कई क्षेत्रों के उत्पादों में उतार चढ़ाव बना हुआ है। जिससे बाजार पर अनिश्चितता का मंजर है। कारोबारी परेशान हैं कि माल जल्दी जल्दी नहीं निकल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बड़ी ऑर्डर की खेप लेने के लिए पहले एडवांस देना पड़ रहा है। नहीं तो खेप फंस रही है।दर असल पिछले दिनों ईरान और अमेरिका के बीच जब जंग शुरू हुई थी। तब गैस आदि पर संकट हो गया थ। जिससे इलेक्ट्रानिक उत्पाद समेत अन्य आयटमों पर महंगाई हावी हो गई थी। अब जंगल भले ही थम गई है पर आयटमों पर दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे। कई जगह जहां पर निर्माण कार्य होने थे। वह रुके पड़े है। कोलतार महंगा होने से जहां सड़कों पर काम रुका हुआ है। तो वहीं घर मकान दुकान और अन्य प्रतिष्ठान बनाने के क्रम में लोग जल...