भागलपुर, अगस्त 13 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण कार्य के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने शेड्यूल में परिवर्तन किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक 28 अगस्त की रात 12 बजे के बाद से सेतु पर परिचालन स्थायी रूप से तीन महीने तक बंद कर दिया जाएगा। खगड़िया के वरीय परियोजना अभियंता शशि भूषण कुमार ने बताया कि 28 अगस्त की रात से ही हमलोग सेतु के दोनों ओर बैरिकेड करना शुरू कर देंगे। इससे 29 अगस्त की सुबह से विक्रमशिला सेतु पर पैदल चलने वाले लोगों को भी रोक दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व शेड्यूल के मुताबिक एक सितंबर से मेगा ब्लॉक की तैयारी थी। यह भी पढ़ें- भागलपुर-मधेपुरा पुल पर आवागमन फरवरी 2027 तक सेतु का पुनर्निर्माण का ठेका मे. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड को 99 करोड़ में दिया गया है। कंपनी के साइट इंजीनियर ने ...