सेतु पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से देखेगी पुलिस : डीएम
भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर वाहन परिचालन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए जिलाधिकारी ने एसएसपी और नवगछिया के एसपी को पत्र लिखा है। डीएम ने कहा कि सात जून से विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर वाहनों और आमजनों का परिचालन प्रारंभ होने के दृष्टिगत गाड़ियों के सुगमता पूर्वक परिचालन और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए विक्रमशिला पुल के दोनों तरफ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किया जाना आवश्यक है। उन्होंने दोनों पुलिस कप्तान से अनुरोध किया विक्रमशिला पुल के दोनों तरफ तीन पालियों में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर स्वच्छ परिचालन व्यवस्था करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कराएं। यह भी पढ़ें- 10 मिनट का वन वे ट्रैफिक से यात्री परेशान
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.