भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। इंटर परीक्षा के दूसरे दिन शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सामान्य रही। छात्रों को जाम में नहीं फंसना पड़ा। विक्रमशिला सेतु पर जाम नहीं लगे, इसको लेकर यातायात पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में प्रतिदिन सात से दस की संख्या विशेष रूप से यातायात सिपाही की तैनाती की जा रही है। सेतु पर किसी भी गाड़ी के ब्रेक डाउन होने पर तुंरत हटाया जा रहा है। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में जाम का सामना नहीं करना पड़े। इसका विशेष इंतजाम यातायात पुलिस की तरफ से की जा रही है। यातायात पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इंटर की परीक्षा में छात्रों को जाम में नहीं फंसना पड़े इसको लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.