बलिया, दिसम्बर 7 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा को पक्काकोट, मिश्रपुरा, रामगढ़, सिंहपुर, एकवनी, सिहाचवर, बहादुरपुर, कोपवा, जगदीशपुर, बैकुंठपुर, भदौरा, चिलकहर और रसड़ा से जोड़ने वाला टोंस नदी पर बन रहा पुल एक बार फिर विवादों में घेरे में आ गया है। काश्तकारों ने सेतु निगम की मनमानी पर सवाल उठाते हुए रविवार को निर्माण कार्य रोक दिया। साथ ही जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे। काश्तकारों का आरोप है कि एसडीएम सदर एवं सेतु निगम द्वारा सीमांकन के दौरान एप्रोच मार्ग के लिए दोनों तरफ कुल 16 पत्थर गाड़े गए थे, जिन्हें एक काश्तकार द्वारा उखाड़ दिया गया, लेकिन न तो सेतु निगम और न ही राजस्व विभाग ने उक्त व्यक्ति पर कोई कार्रवाई की, बल्कि इसके उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.