लखनऊ, अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम कर्मचारी संगठन द्विवार्षिक अधिवेशन में इकाई के कर्मचारियों को मुख्यालय की तरह 400 की बजाय एक हजार रुपये लोकल भत्ता दिए जाने की मांग उठी। इस दौरान संगठन की ओर से प्रबंध निदेशक को आठ सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। संगठन के केंद्रीय महामंत्री सतीश चंद्र तिवारी के मुताबिक मांगों में ईपीसी मोड पर कार्य न कराए जाने के लिए समुचित कार्रवाई, ग्रुप बी के कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान पूर्व की भांति किए जाने आदि शामिल है। इस दौरान संगठन के चुनाव में केंद्रीय कार्यकारिणी में संरक्षक महेश प्रसाद मिश्रा और सैयद फैजी को बनाया गया। यह भी पढ़ें- पगार बढ़ाने और स्थाई भर्ती के लिए किया प्रदर्शन अध्यक्ष सैयद वसी हैदर को बनाया गया। जनपद कार्यकारिणी लखनऊ का अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी और कार्यवाहक अध्यक्ष ...