प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 28 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव के रामआसरे गौतम हत्याकांड में फरार चल रही महिला शांता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन माह पूर्व हुई मारपीट में घायल रामआसरे गौतम की सात जून को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी रामदौड़ के बेटे, बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसआई जावेद अहमद खान ने पुलिस टीम के साथ मामले में फरार चल रही शांता देवी को सेतापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में रामदौड़ अभी फरार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...