बांदा, मई 18 -- बांदा। छोटी काली देवी मंदिर से विराट पैलेस अतर्रा चुंगी तक सेडू तलैया नाले का निर्माण न होने से नाराज मोहल्लावासियों ने जिला अधिकारी व नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। मनमोहन कुशवाहा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि तीन साल से 20 से ज्यादा शिकायतें की गईं, लेकिन सिर्फ सफाई और पानी निकासी का काम दिखाकर खानापूर्ति की जा रही है। नाला पक्का न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों ने चेताया कि मांग पूरी न होने पर डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। जिलाधिकारी ने मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- गलत सूचना देकर पालिका ने करा दिया शिकायत का निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...