सेडान लवर्स के लिए खुशखबरी, 11 दिसंबर को आ सकता है इस शानदार कार का फेसलिफ्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- सेडान लवर हैं और नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। फॉक्सवैगन (Volkswagen) इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर सेडान वर्टस (Virtus) के फेसलिफ्ट की एंट्री कराने वाली है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार वर्टस का फेसलिफ्ट मॉडल 11 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने हाल ही में इसका पहला टीजर रिलीज किया था। इसमें कार के अपडेटेड डिजाइन की झलक देखने को मिली। जून 2022 में लॉन्च होने के बाद यह वर्टस का पहला बड़ा अपडेट होगा। यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल-साइज सेडान है। नई वर्टस में एक्सटीरियर डिजाइन और फीचर्स को अपडेट किया जाएगा, जबकि इसके मौजूदा टर्बो-पेट्रोल इंजन कंटिन्यू रहेंगे। हालांकि, 1.0-लीटर इंजन के साथ मिलने वाला 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट से रिप्लेस किया जाएगा। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.