कानपुर, मई 20 -- कानपुर। सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बुधवार को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'कृतित्व' का विमोचन आरएसएस के प्रांत संचालक श्रीराम के मुख्य आतिथ्य और विद्यालय अध्यक्ष सुभाष चंद्र खेड़िया सीए ने किया। इस शुभ अवसर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को नगद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सुमन चंदोला ने आए अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन शाल व माला पहनाकर किया। पत्रिका संपादक आचार्य राजेश कुमार शुक्ल ने परिचय कराया। यहां आचार्य सचिन सिंह यादव, व आचार्या कंचन नाथ, उप-प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शुक्ल, आचार्य अरविन्द शंकर तिवारी, आचार्या काकोली मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...