जमशेदपुर, मार्च 6 -- रक्षा राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सेठ गुरुवार को जमशेदपुर के संक्षिप्त दौरे पर पहुंचे। वे चंपाई सोरेन से उनके जिलिंगगोड़ा स्थित आवास पर मिले और उनके पोते के असामयिक निधन पर शोक जताया। उन्होंने पूर्व सीएम रघुवर दास के आवास पर जाकर उनसे भी मुलाकात की। वैसे तो इस मुलाकात के संबंध में होली की शुभकामना देने के लिए कहा जा रहा, परंतु इसके राजनीतिक निहितार्थ भी खोजे जा रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ मंडल अध्यक्षों का मनोनयन बाकी है। इसके अलावा जिला कमेटी का गठन भी जल्द होना है। ऐसे में सभी बड़े नेता अपने समर्थकों को इन सभी जगहों पर फिट करने के जुगाड़ में सक्रिय बताये जाते हैं। हालांकि जिम्मेदार नेता इस बात से इनकार कर रहे हैं।सेठ गुरुवार को पार्टी के साकची स्थित जिला कार्यालय पहुंचे जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.