सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में वन महोत्सव
हरदोई, जुलाई 6 -- सण्डीला। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में वन महोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अशोक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्राण वायु के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी यह भी पढ़ें- Chapra News: पर्यावरण संरक्षण व्याख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.