कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर। सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स में शनिवार को पहली इंटर-जयपुरिया वार्षिक क्विज प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप ट्रॉफी सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने जीती। एसएजेएस आलमबाग प्रथम रनर अप और एसएजेएस वाराणसी द्वितीय रनर अप रहे। इसमें कक्षा 06 से 08 तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रसिद्ध क्विज़ मास्टर अजय पूनिया ने प्रतियोगिता का संचालन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...