नई दिल्ली, फरवरी 24 -- फिल्म इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे स्टार कास्ट और क्रू के साथ होने वाला भेदभाव और असमानता बहुत पहले से बहस का मुद्दा रहा है। अब एक्टर गोविंद नामदेव के एक बयान के बाद इस टॉपिक पर फिर से बहस छिड़ गई है। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। बीते कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे गोविंद ने बताया कि सेट पर सिर्फ फीस ही नहीं, बल्कि व्यवहार और खाने-पीने तक में बड़ा फर्क देखने को मिलता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म 'ओह माय गॉड' के दौरान अक्षय कुमार इस माहौल से अलग नजर आए और उन्होंने सभी को बराबरी से बर्ताव करने की कोशिश की।बड़े स्टार्स नहीं लेते छोटे एक्टर्स से राय हाल ही में द लल्लनटॉप के साथ बातचीत में जब गोविंद नामदेव से पूछा गया कि क्या बड़े स्टार्स उनके अनुभव का फायदा...