सेट परीक्षा का शेड्यूल बदला, 25 अगस्त से आकलन शुरू होगा
गुड़गांव, अगस्त 5 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सेट (स्टूडेंट इवैल्यूएशन टेस्ट) का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार अब 25 अगस्त से 2 सितंबर तक विषयवार परीक्षाएं आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं का उद्देश्य केवल अंक देना नहीं, बल्कि यह जानना है कि विद्यार्थी विषयों को कितना समझ पाए हैं और किन विषयों में उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग की जरूरत है। परीक्षा परिणामों के आधार पर शिक्षा विभाग आगे की शिक्षण रणनीति तैयार करेगा। गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में परीक्षा अप्रैल से जुलाई तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित होगी। इस मूल्यांकन से विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति सामने आएगी और जिन विषयों में कमजोर प्रदर्शन मिलेगा, वहां विशेष कक्षाएं और सुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.