फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। आलू विकास एवं विपणन सहकारी संघ के डायरेक्टर अशोक कटियार ने जिलाधिकारी से शहर की चौपट यातायात व्यवस्था को दुरस्त कराये जाने की मांग की है। उन्होंने डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को लिखे पत्र में कहा कि आलू मंडी सातनपुर और आस पास आये दिन भीषण जाम लगता है जिससे पूरे नगर की यातायात व्यवस्था चौपट होती है। उन्होंने मंडी गेट पर यातायात व्यवस्था के लिए दो आरक्षी और होमगार्ड सुबह सात बजे से नियुक्त कराये जाने और मंडी के गेट संख्या 1, 2 और 3 में भी वाहनों की इंट्री दिये जाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.