अमरोहा, मार्च 11 -- अमरोहा। धान के बाद अब गेहूं की फसल की कटाई के दौरान भी आसमान में घूम रहे सेटेलाइट से फसल अवशेष जलाने की निगरानी की जाएगी। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने जिले के सभी किसानों को बताया कि गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेषों को न जलाएं बल्कि उसे भूसा बनाएं अथवा खेत में सड़ा कर खाद बनाएं। क्योंकि अब धान की तरह गेहूं की फसल की कटाई के दौरान भी आसमान में घूम रहे सेटेलाइट से फसल अवशेष की जलाने की निगरानी की जाएगी। यदि फसल अवशेष जलाया जाता है तो उससे उत्पन्न गर्मी को मेजर कर सेटेलाइट आग लगाए जाने के एकदम सही स्थान के बारे में बता देता है। कुछ किसान गेहूं की फसल की कटाई कंबाइन से करते हैं और भूसा बनाने के पश्चात जो फसल अवशेष शेष रह जाता है उसमें आग लगा देते हैं जिसको सेटेलाइट पकड़ लेता है। ऐसे किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.