शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और जिलाधिकारी डीपी सिंह ने शनिवार को रोजा स्थित सेटेलाइट बस अड्डे पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की सीएसआर पहल के तहत निर्मित मल्टीपरपज हॉल और नगर निगम के जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और परिसर में स्वच्छता व रखरखाव पर विशेष ध्यान रखा जाए। वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं जिलाधिकारी ने समय-समय पर निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...