शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। शहर के सेटेलाइट बस अड्डे के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। खबर लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.