बरेली, मार्च 1 -- परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शनिवार को सेटेलाइट बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं को देखकर भड़क गये। वहां तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। साफ सफाई और पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं थी। पार्सल इधर-उधर बिखरे पड़े थे। बस स्टैंड इंचार्ज महिला कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने को आदेश दिये। परिवहन निगम के आरएम दीपक चौधरी ने होली के चलते बस स्टैंडों और वर्कशाप का निरीक्षण किया। शनिवार को 12 बजे वह सैटलाइट बस स्टैंड पहुंचे। यहां साफ-सफाई,पेयजल व्यवस्था और पार्सल संबंधी तमाम अव्यवस्थाओं को देखकर भड़क गए। पानी की टंकियां खराब थीं। कूड़े के ढेर इधर-उधर लगे थे, कुछ आगे बढ़े तो वहां आठ-दस पार्सल इधर-उधर बिखरे हुए पड़े थे। जिससे यात्रियों के आवागमन में दिक्कत थी। आरएम ने डयूटी सही से न करने के मामले में सेटेलाइट बस स्टेशन इंचार्ज महिला कर्मचारी का एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.