सीतामढ़ी, जून 9 -- सेटेलाइट टाउनशिप सीतापूरम योजना के विरोध में 15 के बाद संपर्क अभियान -महापंचायत आयोजित कर आंदोलन को और प्रभावी बनाने का निर्णय -भूमि बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया निर्णय सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

आंदोलन को तेज करने का निर्णय भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने सीतापूरम सेटेलाइट टाउनशिप योजना के विरोध में आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। समिति की हुई समीक्षा बैठक में 15 जून के बाद सीतापूरम सेटेलाइट टाउनशिप परियोजना के लिए चिह्नित पुनौराधाम समेत आसपास के गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। समिति के संरक्षक बैद्यनाथ हाथी, संयोजक संतोष कुमार सिंह, समन्वयक किशोरी हाथी, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार सिंह आदि लोगों ने संयुक्त रुप से कहा है कि अभियान चलाकर क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, रैयतो...