सेटेलाइट टाउनशिप के निर्माण की योजना कॉरपोरेट पक्षधर : भाकपा
पटना, मई 26 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि सेटेलाइट टाउनशिप के निर्माण की योजना कॉरपोरेट पक्षधर और जनविरोधी है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सम्राट चौधरी की सरकार का रिमोट दिल्ली चला गया है। इसी क्रम में सरकार ने बिहार में सेटेलाइट टाउनशिप के निर्माण की घोषणा की है। मंगलवार को जारी बयान में भाकपा नेता ने बताया कि पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सेटेलाइट के नाम पर किसानों की जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध वापस लेने की मांग की गई। राज्य परिषद् ने सभी जिला एवं अंचल कमेटियों को प्रभावित जिलों में तत्काल सभाएं आयोजित कर किसानों को स्थिति की जानकारी देने, जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक के विरुद्ध भूमि बचाओ, किसान बचाओ अभियान चलाने, जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और आंदोलन आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.