चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के द्वारा सेटेलमेंट व ईएसीजी अदालत का आयोजन 23 अगस्त को टाटानगर एमडीटीआई बागबेडा में तथा 30 अगस्त को राउरकेला इलेक्ट्रीक शेड में आयोजित किया जाएगा। अनुकंपा के आधार पर रोजगार सहायता अदालत में अपनी शिकायतें तथा रिटायर्डमेंट सबंधी शिकायतें व्हाट्सएप अथवा ईमेल के माध्यम से रेलवे द्वारा जारी किए गए नंबरों पर किया जा सकता है। इसके पश्चात इन दिनों में आयोजित होने वाले अदालतों में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अनुकंप पर नौकरी की दिक्कत 23 को दूर करेगा रेलवे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...