नवादा, मार्च 7 -- कौआकोल, एक संवाददाता झारखंड की तरफ से भटक कर 5-6 की संख्या में आए हाथियों की झुंड के द्वारा कौआकोल के जंगली तथा ग्रामीण इलाकों में उत्पात मचाए जाने की खबर लगातार मिल रही है। शुक्रवार को भी हाथियों का झुंड सेखोदेवरा से सटे इलाकों में घुस गया और कई किसानों की खेतों में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। गौरतलब है कि दो माह से लगातार हाथियों का झुंड इलाके में उत्पात मचा रहा है। जंगल के किनारे के गांव में बसे ग्रामीणों के अनुसार सेखोदेवरा डैम तथा उसके पास हेठली पानी नामक जगह में पानी रहने के कारण इसके आस पास ही हाथियों के झुंड ने ठिकाना बना लिया है। यह झुंड दिन में घनघोर जंगलों में प्रवेश कर जाता है तथा रात में जंगल से बाहर निकल कर फसल आदि को क्षति करने का काम करता है। कौआकोल के जंगलों में हाथियों की झुंड के होने की लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.