सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में छाए संभल रनर्स के धावक
संभल, अक्टूबर 6 -- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में रविवार को आयोजित सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन के द्वितीय संस्करण में संभल के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय वायुसेना की ओर से आयोजित मैराथन में 21, 10 और 5 किलोमीटर की श्रेणियां रखी गई थीं। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश-विदेश से आए 12 हजार से अधिक धावकों ने इसमें प्रतिभाग किया। संभल रनर्स के हकीम अख्तरुल ईमान, प्रोफेसर नवेद खान, मोहम्मद हसीब, अनहार दुल्हा और मोहम्मद अकरम ने 10 किलोमीटर श्रेणी में हिस्सा लिया। पांचों धावकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रेस पूरी कर पदक हासिल किए। उनके प्रदर्शन से संभल के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। धावकों ने कहा कि सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में हिस्सा लेना उनके ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.