बलरामपुर, फरवरी 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। सेखुईकलॉ में निर्माणाधीन चौराहे का नाम 'परशुराम चौराहा' रखे जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने पूर्व सांसद दद्दन मिश्र से मुलाकात कर नामकरण के संबंध में औपचारिक अनुरोध किया। पूर्व सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस विषय में जिला प्रशासन से आवश्यक कार्यवाही कराने का प्रयास करेंगे साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र निर्णय कराने की मांग उठाएंगे। अभियान का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी शिवांशु शुक्ला ने बताया कि 17 फरवरी से चल रहे हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने समर्थन दिया है। इससे पूर्व जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश एवं महेंद्र कुमार को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। संबंधित स्थल पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक चौराहे के ना...