नई दिल्ली, जुलाई 5 -- हुमा कुरैशी ने अपने करियर में बहुत सी फिल्में की हैं। इनमें से कुछ रोल्स उनके ऐसे हैं जो शायद ही कोई भुला सकता है। हुमा का ऐसा ही एक रोल फिल्म बदलापुर में था। इस फिल्म में हुमा कुरैशी ने एक सेक्स वर्कर का रोल निभाया था। अब हाल ही में हुमा कुरैशी ने अपने उस रोल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वो इस रोल को लेकर काफी डरी हुई थीं।रोल को लेकर श्योर नहीं थीं हुमा कुरैशी? द लल्लनटॉप से खास बातचीत में हुमा से पूछा गया कि बदलापुर में अपने रोल को लेकर वो इस बाक को लेकर श्योर नहीं थीं कि उन्हें ये रोल करना चाहिए या नहीं? इस पर हुमा ने कहा कि वो डरी हुई थीं। यह भी पढ़ें- 1975 की वो फिल्म, जिसने उड़ा दी थी इंदिरा गांधी की नींद, कर दिया था बैनहुमा बोलीं- मैं बहुत डरी हुई थी हुमा ने कहा, "मैं डरी हुई थी। खौफजदा थी एकदम। इतना ब...