मेरठ, अप्रैल 30 -- देवपुरी भाटीपुरा इलाके में स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट प्रकरण में सभी आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में महिला समेत पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी इरशाद पठान उर्फ पिंकू और उसके बेटे रिजवान व रिहान की तलाश में दबिश दे रही है। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के देवपुरी भाटीपुरा में सोमवार रात इरशाद पठान उर्फ पिंकू के मकान में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। सीओ कैंट नवीना शुक्ला और रेलवे रोड पुलिस ने छापेमारी की। मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ पठान पिंकू और दोनों बेटे रिजवान और रिहान फरार हो गए थे। पुलिस ने घंटाघर पर पान की दुकान चलाने वाले ताबिश को भी पकड़ा था। रेलवे रोड इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद ने महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर,सीओ कैंट नवीना शुक्ला का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.