सेक्स रैकेट नहीं शराब के धंधे में गई बंटी की जान, पटना पुलिस का बड़ा दावा; परिवार बोला- पुलिस नई कहानी गढ़ रही
प्रधान संवाददाता, जुलाई 15 -- न्यू करबिगहिया के बंटी कुमार उर्फ बंटी यादव की हत्या माामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। पटना पुलिस ने एक ऐसा दावा किया है जिसके बाद अब उसके परिजन पुलिस से ही सबूत मांग रहे हैं। दरअसल पटना पुलिस का दावा है कि बंटी की जान शराब तस्करी से होने वाली कमाई में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में की गई थी। हत्याकांड का मुख्य आरोपित रविश कुमार उर्फ बीसी और किन्नर मोनी पैसे के बंटवारे को लेकर बंटी से कई बार विवाद कर चुके थे। पुलिस का दावा है कि बंटी शराब के अवैध कारोबार से होने वाली कमाई में रविश और मोनी को हिस्सा नहीं देता था। इसे लेकर दोनों घटना से दो दिन पहले उसके घर पहुंचकर उसे धमकी भी दे चुके थे। पुलिस के अनुसार बंटी के अपहरण और हत्या की साजिश रविश और मोनी ने मिलकर रची थी। इसके लिए छह जुलाई की रात दूध मंडी में आठ लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.